विश्वव्यापी भगवान शिव: दया, भक्ति और पंचतत्व पूजा की महिमा
विश्वव्यापी भगवान शिव विश्वव्यापी भगवान शिव शिव की दया :- परम दयालु प्रभु भगवान शिव, दया के सागर हैं। हनुमान जी से युद्ध करते समय केवल हनुमान जी की कीर्ति को सारी दुनिया में फैलाने के लिए — अपने भक्त को वंदनीय बनाने हेतु भगवान शिव अपने ही भक्त से हार गए। जब राजा शिवमणि ने कहा — "प्रभु, आपने मुझे युद्ध न रोकने का वचन दिया था, और भगवान श्रीराम की उपस्थिति देखकर आपने युद्ध विराम कर दिया!" — तब भगवान शिव बोले — "हे राजन, आप राम, हनुमान और मेरे अंदर देखकर बताएं, यहाँ राम कहाँ हैं? हनुमान कहाँ हैं?" राजा शिवमणि ने भक्ति भाव से देखा तो उन्हें राम और हनुमान — दोनों में शिव का ही स्वरूप दिखाई दिया। अर्थात भगवान शिव सर्वव्यापक हैं। ऐसा ही एक प्रश्न और आता है — जब अहिरावण राम और लक्ष्मण जी को पाताल लोक ले गया, तो हनुमान जी ने जाना कि अहिरावण की मृत्यु बिना भगवान शिव की पंचतत्व पूजा के संभव नहीं। वे चिंतित हुए कि शिवलिंग कहाँ से लाऊँ? समय बहुत कम था, अहिरावण किसी भी क्षण आ सकता था। हनुमानजी की दुविधा :- हनुमान जी ने विचार किया — “भगवान शिव तो सृष्ट...