ॐ नमः शिवाय का महत्व और इसका सही जाप – लाभ, विधि एवं मंत्र साधना
http://monthan.blogspot.com/2022/05/secret-of-lord-shiva.ht ॐ ऊँ नमः शिवाय मंत्र की महिमा ॐ नमः शंभवाय च मयोभवाय च नमःशंकराय च मयस्कराय च नमःशिवाय च शिवतरार च। 'ऊँ मीढुष्टम शिवतम शिवो नः सुमना भव।' (यजुर्वेद, 16.51) भगवान शिव जी माता पार्वती जी के साथ पहाड़ की ऊँचाई पर बैठे हुए थे। माता पार्वती जी ने पूछा, "हे भोलेनाथ, कलयुग में आपकी किस प्रकार पूजा करने से सब कुछ प्राप्त होगा?" भोलेनाथ ने उत्तर दिया कि पंचाक्षर मंत्र बहुत शक्तिशाली है। इसे जपने से मनुष्य आधिदैविक पाप से मुक्त होता है और धन-संपत्ति, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ॐ ऊँ नमः शिवाय मंत्र से मिलने वाले फल घर में जाप करने पर 100 गुना फल। नदी के किनारे जाप करने पर हजार गुना फल। देवालय में शिवलिंग के सामने जाप करने पर करोड़ों गुना फल। साधक को संपूर्ण सिद्धियाँ और भौतिक समृद्धि प्राप्त होती है। भगवान शिव का साक्षात्कार भी संभव हो सकता है। ॐ पूर्ण कामनाओं की पुष्टि करने वाला मंत्र पंचाक्षर मंत्र छोटा है, लेकिन इसमें अनेक अर्थ और शक्तियाँ ...